मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सली प्रभावित इलाके की पंचायतों में वोटिंग के लिए उमड़े मतदाता, कल होगी मतगणना

रायपुर
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान आज 50 विकासखंडों में हो रहा है। मतगणना 24 फरवरी को होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। तृतीय चरण में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जा रहा है।

अंतिम चरण में भैरमगढ़ जनपद के नक्सल क्षेत्रों में मतदान जारी
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत बीजापुर जिले में अंतिम चरण का मतदान रविवार सुबह से जनपद पंचायत भैरमगढ़ में जारी है। भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र के मिरतुर, नेलसनार, कुटरू, जांगला, कोसलनार, फरसेगढ़, बेदरे, दरभा, सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह से मतदान के लिए बुजुर्गों, महिलाओं व पुरुषों की लाइन लगी है। मतदान केंद्रों में सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जनपद पंचायत भैरमगढ़ के सीईओ पीआर साहू ने बताया की जनपद पंचायत भैरमगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों के लिए 89 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

विकासखण्ड के 175 वार्डों में पंच का तथा 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्वाचन होगा। इसके अतिरिक्त 15 जनपद क्षेत्रों एवं 3 जिला पंचायत क्षेत्र में होगा। विकासखण्ड में कुल 24823 महिला एवं 22549 पुरुष तथा 1 अन्य इस प्रकार कुल-47373 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पंच पद के 76 हजार 199, सरपंच पद के 17 हजार 191, जनपद सदस्य के 4 हजार 659 और जिला पंचायत सदस्य के 839 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहें है। तीसरे चरण में मतदान के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें 26 लाख 37 हजार 306 पुरूष, 26 लाख 91 हजार महिला एवं 65 अन्य सहित कुल 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता मतदान करेंगे।

इन विकासखंडों में हो रहा मतदान
आज जिन विकासखंडों में चुनाव हो रहा है उनमें जिला बिलासपुर के विकासखण्ड कोटा एवं तखतपुर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड मरवाही, जिला मुंगेली के विकासखण्ड पथरिया, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड बलौदा एवं पामगढ़, जिला सक्ती के विकासखण्ड सक्ती एवं डभरा, जिला कोरबा के विकासखण्ड कटघोरा एवं पाली, जिला रायगढ़ के विकासखण्ड तमनार, लैलूंगा एवं घरघोड़ा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड सारंगढ़ शामिल हैं।

इसके साथ जिला सूरजपुर के विकासखण्ड ओड़गी एवं प्रतापपुर, जिला बलरामपुर के विकासखण्ड वाड्रफनगर एवं रामचन्द्रपुर, जिला सरगुजा के विकासखण्ड लुण्ड्रा एवं बतौली, जिला कोरिया के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड भरतपुऱ, जिला जशपुर के विकासखण्ड फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव भी शामिल हैं। इसी तरह जिला बलौदाबाजार के विकासखण्ड बलौदाबाजार एवं पलारी, जिला गरियाबंद के विकासखण्ड फिंगेश्वर एवं देवभोग, जिला महासमुंद के विकासखण्ड महासमुंद , जिला धमतरी के विकासखण्ड नगरी, जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेरला एवं साजा, जिला दुर्ग के विकासखण्ड धमधा, जिला बालोद के विकासखण्ड गुरूर एवं गुण्डरदेही, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में भी मतदान हो रहा है।

 

More From Author

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड वार रूम में जाकर महाकुंभ के लिए प्रयागराज से चलाई जा रही विभिन्न गाड़ियों की जानकारी ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.