मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, 140 करोड़ भारतीयों के संरक्षक हैं: डॉ. महेंद्र सिंह

भोपाल

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को वार्ड क्रमांक-51, बूथ क्रमांक-203 के पीपल चौक त्रिलंगा में एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के करूणाधाम मंडल स्थित बूथ क्रमांक-37 के पाताल भैरवी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सुना। त्रिलंगा स्थित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि 140 करोड भारतीयों के संरक्षक भी हैं। वो हर वर्ग की, हर व्यक्ति की चिंता करते हैं। यही चिंता उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रकट की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम रविवार को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर सुना गया।

प्रधानमंत्री जी ने दिया स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण का संदेश
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यक्रम में देश के हर हिस्से और दुनिया के विभिन्न देशों की बात की। उन्होंने इस कार्यक्रम में खेलों के माध्यम से दीर्घायु होने और जीवन का शतक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मोटापे के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते हुए स्वास्थ्यप्रद भोजन करने तथा प्रकृति के अनुकूल रहकर जीने का संदेश दिया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जहां एकतरफ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय तरक्की की जानकारी दी, वहीं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए महिलाओं के सम्मान तथा उनके सशक्तीकरण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमारे धर्म और संस्कृति में प्रकृति, वन, वन्यजीव और विभिन्न जंतुओं के स्थान को रेखांकित करते हुए प्रकृति तथा जैव विविधता के संरक्षण की बात कही।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, विधायक  रमेश खटीक सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं त्रिलंगा स्थित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सयोंजक सुरजीत सिंह चौहान सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

छत्तीसगढ़ के जेलों में बंद कैदियों के कटेंगे पाप, महाकुंभ के पवित्र जल से करेंगे स्नान

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का शिलापूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.