सीएम योगी देख रहे गोरखनाथ मंदिर के कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटरों पर सुबह से व्‍यवस्‍थाओं

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला जारी है। वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ मंदिर, अयोध्‍या और अन्‍य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। इस बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भोर से व्‍यवस्‍थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं। गोरखनाथ मंदिर में सीएम कार्यालय में लगे मॉनिटरों पर सुबह से व्‍यवस्‍थाओं को सीएम योगी देख रहे हैं।

महाकुंभ में हुए सभी अमृत स्नानों और स्नान पर्वों की तरह सीएम योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भी तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए थे। गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग करते नजर आए। टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा और कंट्रोल रूम से ही आला अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी के निर्देश पर समस्त आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए और सुबह से ही उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया। इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे।

कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी
महाशिवरात्रि अमृत स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुम्भ 2025 का समापन होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। वह टीवी पर महाकुम्भ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

अधिकारियों को दिए निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

More From Author

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 सफलतापूर्वक संपन्न , आचार संहिता शून्य घोषित

बिना प्याज-लहसुन के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा नवाबी पनीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.