न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कुलदीप ने रचिन को बोल्ड किया, वरुण ने यंग को किया आउट

दुबई
न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है।

57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। इससे पहले रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। शमी और श्रेयस अय्यर ने रचिन के आसान कैच छोड़े। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे। इससे पहले सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए।
 

More From Author

भारत सरकार ने हिंदू मंदिर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हुए हमले को लेकर विरोध जताया, कहा- कार्रवाई हो

अब होली के आसपास भी कई जगहों पर बारिश और तापमान गिरने की संभावना, तेज हवा का अलर्ट, चौंकाएगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.