मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने संपूर्ण टीम ने गजब का क्रिकेट खेला है। भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ है। फाइनल मुकाबला बहुत रोचक और रोमांचक था, लेकिन हमारे धुरंधर बल्लेबाज और सभी खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को विजय दिलवाने में सफल रहे। पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त राष्ट्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह और भी हर्ष और गर्व की बात है कि भारत ने तीन बार चैंपियन ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा है। दो बार स्वतंत्र रूप से और एक बार संयुक्त रूप से भारत ने यह स्पर्धा जीती है। इस तरह भारत दुनिया का एक मात्र देश है जिसे तीन बार चैम्पियन ट्रॉफी में विजय मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर हमारी सफलता के मार्ग को आसान किया। अन्य गेंदबाज भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। इस तरह टीम भावना ने भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलवाई।

 

More From Author

आज मध्यप्रदेश को मिलेगा नौवां टाइगर रिजर्व, PM मोदी ने की तारीफ

योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.