भोपाल : प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूटा, 7 से ज्यादा कांग्रेसी घायल, विधानसभा घेराव के लिए एकजुट हुए थे

भोपाल
 आज से बजट सत्र का आगाज है। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। उससे पहले ही विपक्ष विरोध प्रदर्शन के मूड में आ गया। विपक्ष की मांग है कि प्रदेश बजट सत्र को और आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी नेताओं ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। सभी के चेहरे पर काला कपड़ा था तो हाथों में तख्तियां दिखीं।

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के मुताबिक 10 से ज्यादा कांग्रसी घायल हुए हैं।

एमपी बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टियों की मांग है कि इस बार का बजट सत्र आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी विपक्षी नेता सफेद कपड़ा पहने, मुंह को काले कपड़े से ढंका हुए दिखाई दिए। हाथों में उनके तख्तियां भी थीं, जिसपर लिखा था कि विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। इसके अलावा उनका आरोप है कि बीजेपी सदन नहीं चला रही है, मुंह छिपा रही है।

ना की थोड़ी देर बाद ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार वाटर कैनन बल के प्रयोग से इनको पीछे हटाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि आज से मध्य प्रदेश के बजट सत्र की शुरुआत है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। इस बार 12 मार्च को पेश होने वाले बजट को क्यूआर कोड स्कैन कर भी पूरा पढ़ा जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा 2025 का प्रदेश बजट 4 लाख करोड़ से ऊपर जाने का अनुमान है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

More From Author

आंचलिक पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन संपन्न

मंडला में कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.