सीने की जलन को इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

सीने की जलन बैचेन कर देती है। आजकल सीने की जलन से हर कोई परेशान है। खानपान का सही ध्यान नहीं रखना और समय पर खाना नहीं खाना सीने की जलन का कारण बनता है।

ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएं। आज हम आपको सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू और आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप सीने की जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

अजवाइन और हल्दी का मिश्रण
अजवाइन और हल्दी का मिश्रण सीने की जलन से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आपअजवाइन और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी के साथ पी लें। कुछ देर में ही इससे आपके सीने की जलन कम हो जाएगी और काफी हद तक आराम मिलेगा।

 दही और काली मिर्च
दही और काली मिर्च का मिश्रण सीने की जलन को कम करने के लिए काफी लाभकारी है। दही और काली मिर्च को मिलाकर आप इसे खा सकते हैं। दही सीने की जलन को कम करने के लिए काफी बेहतरीन नुस्खा है। दही पेट में भी गर्मी को शांत करता है।

अदरक और शहद चूसें
अदरक और शहद सीने की जलन को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। अदरक को शहद में डूबोएं और इसे काफी देर तक आप चूसते रहें। ऐसा करने से आपको सीने की जलन से छुटकारा मिलेगा। अदरक सीने की जलन को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है।

पुदीना और अजवाइन
पुदीना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और अपच, गैस, और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही पुदीना जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे यह मुंह, गले, और पेट की समस्याओं में राहत दिलाने में भी काफी मददगार है।

गर्म पानी से मिलेगी राहत
गर्म पानी पीने से भी सीने की जलन से राहत मिलती है। गुनगुना पानी आपके सीने की जलन को कम करता है। अगर आप कोई चूर्ण भी खा रहे हैं तो इसे गर्म पानी के साथ खाएं। यह सीने की जलन से राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप सीने की जलन से राहत पा सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

More From Author

होली के बाद शुरू हो सकता है भीषण गर्मी का दौर, मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर

माता लक्ष्मी की शुक्रवार को इस विधि से करें पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.