संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू

संभल
संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह नौ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, सफेद रंग से ही मस्जिद की पुताई की जा रही है। एएसआई की दो सदस्‍यीय टीम ने शनिवार को श्रमिकों के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया था। साथ ही मैटेरियल को लेकर भी चर्चा की थी। मस्जिद पर मौजूद जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि रंगाई-पुताई का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए यदि आवश्‍यकता महसूस हुई तो मजदूर बढ़ाए भी जाएंगे। हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले एक हफ्ते में रंगाई पुताई कराने का आदेश दिया था। इसमें चार दिन बचे हैं।

शनिवार को शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए आए एएसआई के अधिकारियों ने कल देखा था कि रंगाई-पुताई में क्‍या-क्‍या मैटेरियल और उपकरण लगेंगे। मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा कि हाईकोर्ट ने सात दिन में काम पूरा करने का आदेश दिया है। मस्जिद सचिव फारूखी ने बताया कि तीन दिन का समय निकल चुका है। चार दिन में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए दिल्‍ली से पेशेवर पेंटर बुलाए गए हैं। पेंटरों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी से रंगाई-पुताई का काम करने को कहा गया है।

बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के बाद शाही मस्जिद कमेटी ने रमजान का महीना शुरू होने पर एएसआई से रंगाई-पुताई की इजाजत मांगी थी। एएसआई ने इससे मना कर दिया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने 25 फरवरी को रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 12 मार्च को न्‍यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान सात दिन के अंदर सफेदी पूरी करने के निर्देश दिए।

More From Author

होली पर मायके आई थी पत्नी, पति से फोन पर हुआ विवाद तो फांसी लगाकर दे दी जान

विश्वयुद्ध में हुआ था ‘एलियन एनमी ऐक्ट’ इस्तेमाल, जिसे नहीं लागू कर पाए ट्रंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.