जालसाज ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स के जरिए 8 युवतियों को फंसाया, करोड़ों रुपये लेकर रफूचक्कर

सोनभद्र
 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक जालसाज का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी नौकरी करने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। शुक्रवार दोपहर बाद इस जालसाज की शिकायत लेकर दो महिला शिक्षिका सहित एक अन्य महिला सदर कोतवाली पहुंची।

सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। संतकबीर नगर निवासी एक शिक्षिका की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले मे शिक्षिका सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजन गहलोत ने उसके साथ शादी की और फिर उसके नाम पर लाखो रुपये का लोन निकलवा लिया।

सरकारी नौकरी वाली 8 महिलाओं से शादी

शिक्षिका ने बताया कि वह अम्बेडकर नगर में अध्यापक पद पर कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ रहकर नौकरी कर रही थी। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके हमारे संपर्क में आया था। काफी पता करने पर जानकारी हुई कि युवक ने 7-8 सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं से शादी करके उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए हैं।

इस मामले में थाने में आई दो अन्य महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वर्तमान में राजन गहलोत मुसहीं कम्पोजिट विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ रह रहा है। महिला शिक्षिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि संतकबीर नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एमपी बॉर्डर पर सड़क हादसों में 202 लोगों की मौत हुई

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंची, Gold बना सुपर लग्जरी एसेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.