रायपुर में सुबह गरज-चमक और बूंदाबंदी

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज पूरे प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी ओर एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

More From Author

कप्तान रहाणे ने बताया हम से कहा हुई चूक, 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे, इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते

इयरफोन लगाना पड़ा भारी, ट्रेन से कटे दो फुटबॉलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.