रोहिताश गौर ने शिल्पा शिंदे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने साल 2015 से 2016 तक 'भाभी जी घर पर हैं!' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार में बहुत पसंद किया गया था। वो घर-घर में अंगूरी भाभी के नाम से फेमस हो गई थीं। पर कुछ समय बाद की उन्होंने शो छोड़ दिया। कहा गया कि उनकी मेकर्स से अनबन हो गई थी। खैर। अब करीब 10 साल बाद उन्हें इस शो में ऑनस्क्रीन पति तिवारी जी का रोल निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौर मिल गए। उनकी फोटो वायरल हो रही है।

रोहिताश गौर ने शिल्पा शिंदे के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाल ही में शिल्पा शिंदे से मुलाकात हुई। उनके करिश्माई व्यक्तित्व का एक अलग ही पहलू देखने को मिला।'

खुशी से झूम उठे फैंस
तिवारी जी और अंगूरी भाभी यानी रोहिताश और शिल्पा को साथ देख फैंस की यादें ताजा हो गईं। कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, '10 साल बाद।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'ओ लड्डू के भैया की पुरानी पगली।' एक और लिखते हैं, 'ओल्ड इज गोल्ड।'

इन शोज में नजर आईं शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं!' छोड़ने के बाद रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में पार्टिसिपेट किया और इस सीजन की विनर रहीं। फिर वो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में दिखीं। उन्हें 'झलक दिखला जा 10', 'मैडम सर' और पिछली बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखा गया। इस शो को पिछले सीजन में वो मेहमान बनकर आई थीं और करण वीर मेहरा को सपोर्ट किया था, जो इस सीजन के विनर हैं।

More From Author

पर्व आध्यात्मिक संस्कृति और विज्ञान का मिश्रण है, यादव समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुई राज्य मंत्री गौर

डोडा में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.