क्‍या जानबूझकर भारतीय फिल्‍मों को नहीं मिलता Oscar अवॉर्ड: दीपिका पादुकोण

पेरिस

बॉलीवुड की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एकेडमी अवॉर्ड्स को कोसा है। एक्‍ट्रेस ने सीधे शब्‍दों में यह इशारा किया है कि क्‍या वाकई भारतीय फिल्‍मों को जानबूझकर दूर रखा जाता है? उन्‍होंने 'लापता लेडीज' जैसी बेहतरीन फिल्‍म को ऑस्‍कर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है और इसे 'नाइंसाफी' करार दिया है। दीपिका से पहले बीते दिनों कंगना रनौत भी ऑस्‍कर अवॉर्ड्स पर भड़क गई थीं। उन्‍होंने सधे हुए शब्‍दों में कहा था कि अमेरिका अपना सच कभी नहीं स्‍वीकार करता कि वह ऑस्‍कर सिर्फ अपने पास रखता है। कंगना ने यह भी कहा था कि अगर हॉलीवुड के पास ऑस्‍कर है, तो भारत में भी राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार हैं।

किरण राव के डायरेक्‍शन में बनी ‘लापता लेडीज’ भारत की ओर से ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री की  थी, लेकिन इसे नॉमिनेशन नहीं मिला। यह पहली बार नहीं है, जब कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर जीतने से चूक गई। दीपिका पादुकोण ने इस हार पर खेद जताते हुए कहा है कि किसी अच्छी इंडियन फिल्म को ऑस्कर की रेस से बाहर कर देना पहली बार नहीं हुआ है। भारतीय सिनेमा और भारतीय टैलेंट के साथ यह 'नाइंसाफी' बार-बार, कई बार हुआ है।

पेरिस में हैं दीपिका, शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण पेरिस में फैशन ब्रांड 'लुई वुइटन' एक शो में हिस्‍सा लेने पहुंची हैं। रविवार, 23 मार्च की शाम को उन्‍होंने शो के लिए तैयार होते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स के बारे में बात की। याद दिलाया कि साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्‍म RRR के 'नाटू नाटू' को ऐतिहासिक जीत मिली थी।

दीपिका ने कहा- भारतीय फिल्‍मों को कई बार वंचित रखा गया
वीडियो में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि इस साल के ऑस्कर 2025 में उन्‍हें बेस्ट एक्टर के लिए एड्रियन ब्रॉडी की जीत पर खुशी हुई। 'द ब्रूटलिस्ट' में एक्‍टर के काम की दीपिका ने खूब तारीफ की। इसी पर बात करते हुए वह आगे कहती हैं, ‘भारतीय फिल्‍मों को कई बार ऑस्कर से वंचित किया गया है। एक नहीं, बल्‍क‍ि कई बेहतरीन और योग्‍य फिल्मों को नजरअंदाज किया गया है।'

'चाहे टैलेंट हो या फिल्‍में… भारत के साथ नाइंसाफी हुई'
दीपिका पादुकोण ने कहा, 'चाहे फिल्में हों, चाहे टैलेंट हो… इंडिया के साथ कई बार नाइंसाफी हुई है। लेकिन मुझे याद है जब मैं दर्शक बनकर पहुंची थी, उन्होंने RRR के नाम ऐलान किया, मैं भावुक हो गई थी। एक भारतीय होने के अलावा मेरा उस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन वह एक बहुत बड़ा, बहुत बड़ा पल था। वो जीत मेरे लिए खुद की जीत की तरह थी।'

दीपिका के वीडियो में दिखी शानदार भारतीय फिलमों की झलक
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो में कई शानदार भारतीय फिल्‍मों की झलक दिखाई गई। इनमें पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ से लेकर किरण राव की ‘लापता लेडीज’, राही अनिल बर्वे की ‘तुम्बाड’ और रितेश बत्रा की ‘द लंचबॉक्स’ शामिल हैं। इन फिल्मों को भले ही दुनियाभर के दर्शकों से तारीफ मिली, लेकिन इनका नाम ऑस्कर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन में भी नहीं था।

'नाटू नाटू' को मिला था 'बेस्‍ट ऑर‍िजनल स्‍कोर' का ऑस्‍कर अवॉर्ड
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि RRR के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्‍ट ऑरिजनल स्‍कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस गाने के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एमएम कीरावनी हैं, जबकि इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर इस गाने पर परफॉर्म भी किया गया था।

More From Author

पाकिस्तान के मौलाना ने बिजली का बिल कम करने का ऐसा अनोखा तरीका बताया कि सुनने वाले हैरान रह गए, जाने क्या है उपाए

उज्जैन को काल गणना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.