मां मंदाकिनी से ज्यादा खूबसूरती उनकी बेटी राबजे, बॉलीवुड में जल्द कर सकती है डेब्यू?

मुंबई

राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के अभिनय को कोई नहीं भुला सकता है। मंदाकिनी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से खूब लोकप्रियता बटोरी थीं। फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो खूबसूरती के मामले में मां से बिल्कुल दोगुना आगे हैं।

बेटी को मिली मां की खूबसूरती और मासूमियत

मंदाकिनी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर की पीक पर शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने साल 1990 में बिजनेसमैन कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। इस शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे हैं, एक बेटा रब्बील ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर है।

बेटे रब्बील जहां देखने में हैंडसम है तो वहीं बेटी राबजे को अपनी मां की खूबसूरती और मासूमियत मिली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें मंदाकिनी पति कायगूर और बच्चों के अलावा बहू बुशरा के साथ दिखती हैं।

बेटी की सादगी देख हो जाएंगे दीवाने

मंदाकिनी की बेटी अब बड़ी हो गई हैं और लुक में वह अपनी मम्मी पर गई हैं। राबजे की फोटो देख कर आप भी एक पल के लिए ठहर जाएंगे। वो बिलकुल अपनी मां की जैसी दिखती हैं। राबजे फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपनी मम्मी, भाभी बुशरा और भाई राबिल के साथ फोटो में नजर आती हैं। मंदाकिनी की बहु की बात करें तो वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, वो नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं।

मंदाकिनी के बारे में…

एक्ट्रेस की बात करें तो वो मेरठ में बड़ी हुईं। साल 1985 में उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन उन्हें स्टारडम राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मिला। इस फिल्म से लॉन्च करने के साथ-साथ राज कपूर ने उन्हें मंदाकिनी नाम भी दे दिया था। क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले तक उनका असली नाम यास्मिन जोसेफ था। कहा जाता है कि उन पर डॉन दाऊद इब्राहिम का भी दिल आ गया था।

More From Author

गैस एजेंसी गोदाम धमाके से उड़ा, धमाकों से दहला इलाका

उज्जैन : कालभैरव डॉक्यूमेंट्री को श्रेष्ठ आध्यात्मिक राष्ट्रीय पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.