आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर, विपराज निगम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

नई दिल्ली
विपराज निगम…कल तक इस नाम को बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आशुतोष शर्मा ने कमाल किया। लेकिन उससे पहले विपराज ने अपने पहले ही मैच में जो धमाल किया, उसे कम आंकना भूल होगी। अपने डेब्यू मैच ऑलराउंड प्रदर्शन से विपराज छा गए हैं। पहले तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर एडेन मारक्रम को चलता कर बड़ा झटका दिया। विपराज ने निकोलस पूरन को भी चलता कर दिया होता, लेकिन समीर रिजवी ने प्वॉइंट पर कैच छोड़ दिया। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी विपराज ने अपना दम दिखाया और 15 गेंद में 39 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली।

जमकर की धुलाई
विपराज निगम 13वें ओवर में आए, जब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। इसके बाद दिल्ली की उम्मीदें भी डूबने लगी थीं। लेकिन विपराज के इरादे कुछ और ही थे। शुरू में वह थोड़े सतर्क दिखे, लेकिन 14वें ओवर में उन्होंने गियर बदल लिया। रवि बिश्नोई के इस ओवर में विपराज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अगला ओवर करने आए शाहबाज नदीम को भी विपराज ने एक चौके और एक छक्के के लिए भेजा। इसके बाद 16वें ओवर में भी दो चौके लगाए। 15 गेंदों पर 39 रन बनाने के बाद विपराज आउट हो गए, लेकिन तब तक वह सुनिश्चित कर चुके थे कि जरूरी नेट रन रेट का दबाव आशुतोष शर्मा पर हावी न होने पाए।

कौन हैं विपराज
विपराज निगम की उम्र 20 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। विपराज लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन से अच्छी छाप छोड़ी थी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में वह सुर्खियों में आए। विपराज ने यहां पर सात से थोड़ी सी ज्यादा इकॉनमी से आठ विकेट हासिल किए।

पहले भी किया है कमाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान विपराज बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिंकू सिंह के साथ बैटिंग करते हुए विपराज ने 8 गेंद में 27 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई थी। इसके अलावा सीजन से पहले दिल्ली के इंट्रा स्क्वॉड मैच में विपराज ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और दो छक्के थे।

More From Author

आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से छीनी जीत, अब बना नई सनसनी

विधायक की खाद्य पदार्थों, जंक फूड पर बैन की मांग, स्वास्थ्य विभाग से मांगी मॉनिटरिंग रिपोर्ट, अजीनोमोटो पर बैन की तैयारी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.