भिंड ग्वालियर सिक्स लेन हाईवे की शीघ्र मंजूरी एवं गौ अभ्यारण को लेकर विशाल जन जागरण धर्म यात्रा कल

भिंड ग्वालियर सिक्स लेन हाईवे की शीघ्र मंजूरी एवं गौ अभ्यारण को लेकर विशाल जन जागरण धर्म यात्रा कल
जन जागरण धर्म यात्रा चंबल पुल से प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल ग्वालियर में होगा समापन

भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी तथा मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री जी को लिखा पत्र

ग्वालियर भिंड इटावा सड़क पर आए दिन हो रही अकाल मौतों पर लगे शीघ्र विराम/ संत कालिदास महाराज

रौन नगर में सिद्ध बाबा मंदिर हुआ विशाल धर्म सभा बैठक का आयोजन
रौन
      भिंड ग्वालियर सिक्स लाइन हाईवे के अति शीघ्र निर्माण को लेकर एवं सनातन धर्म की धुरी कही जाने वाली गौ माता की रक्षा हेतु गौ अभ्यारण प्रत्येक तहसील स्तर पर बनाए जाने को लेकर रोन नगर में अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष परम पूज्य संत कालिदास जी महाराज के नेतृत्व में विशाल धर्म सभा बैठक का आयोजन सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में रखा गया,
उक्त धर्म सभा बैठक की अध्यक्षता संत 1008 महामंडलेश्वर रंजीतानंद जी महाराज भिंडी बाबा के द्वारा की गई , जिसमें सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी एवं संत महात्मा गढ़  उपस्थित रहे, उक्त धर्म सभा बैठक का संचालन भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष  मुकेश दीक्षित समाजसेवी के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष संत कालिदास महाराज ने कहा कि भिंड ग्वालियर सिक्स लाइन हाईवे ना होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं और काल के गाल में जा रहे हैं यह पूरे ग्वालियर चंबल संभाग वासियों  के लिए बड़ी दुखद दर्द पूर्ण और निंदनीय घटना है, जिसके चलते सैकड़ो लोग कई वर्षों से मौत का शिकार हो रहे हैं और हजारों परिवार बेघर और तबाह हो गए हैं ,उन्होंने आगे कहा भिंड ग्वालियर सिक्स लेन न होने के कारण आज भिंड जिले का विकास का पहिया रुका हुआ है और भिंड जिला मध्य प्रदेश में सबसे पीछे आता है, इसके बाद धर्म सभा बैठक की अध्यक्षता कर रहे संत 1008 रंजीतानंद जी महाराज भिंडी बाबा ने कहा सनातन धर्म की धुरी कहीं जाने वाली गौ माता जिसके शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है आज वह सड़कों पर दर-दर भटक रही है आए दिन कहीं दुर्घटना का शिकार हो रही है और काल के गाल में जा रही है जो कि हिंदू सनातनी सभी भाइयों बहिनों  के लिए  डूब मारने वाली बात है, उन्होंने आगे कहा जिस गाय माता को हम पूजते हैं

.जिसे अपनी माता मानते हैं आज वह बिलख-बिलख कर रो रही है और भूखी प्यासी रहकर तड़प तड़प कर अपने प्राणो  की आहुति दे रही है, जब गाय ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो निश्चित तौर पर सनातन का पतन हो जाएगा और इसके जिम्मेदार हम और आप होंगे, अब समय सोने का नहीं है, अब हम और आप सभी को आगे बढ़कर गौ माता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा, इसके बाद उक्त धर्म सभा बैठक का संचालन कर रहे भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष  मुकेश दीक्षित ने कहा कि आज देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो विशेष कर सनातन को मानती है और आज देश में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में एक से एक बढ़कर अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, और मोदी जी के कार्यकाल में आम जन के हित को लेकर एक से एक अभूत पूर्व जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया, उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश में चाहे धारा 370 का मामला रहा हो या राम मंदिर का जिसको हम और आप सब अपरकल्पनीय मानते थे जो आज धरातल पर दिख रहा है.

भिंड ग्वालियर सिक्स लाइन हाईवे तथा गौ माता की सुरक्षा हेतु गौ अभ्यारण को लेकर माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव जी को नमो संघ के द्वारा एक पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में सनातनी सरकार है और जिस तरीके से संत कालिदास जी महाराज तथा पूज्य महामंडलेश्वर दंदरौआ सरकार रामदास जी महाराज एवं अन्य भिंडी ऋषि की पावन धरा के संतों ने मिलकर आम जन के हित के लिए जो पहल की गई है और बीड़ा उठाया है यह बहुत सराहनीय पुनीत कार्य है, जिसमें जिले के समाजसेवी बंधुओ एवं जिले वासियों को दलगत राजनीति से हटकर इस पुनीत कार्य में संतों का सहयोग करना चाहिए, और बढ़ चढ़कर सभी को हिस्सा लेना चाहिए, मुकेश दीक्षित ने आगे कहा यह सिर्फ मात्र एक जन आंदोलन नहीं बल्कि हमारे पवित्र भिंडी ऋषि की पावन धरा के संतों के द्वारा किया जा रहा आम जन के हित के लिए उनके जनकल्याण एवं सुखमय जीवन के लिए महायज्ञ है.

इसमें मैं सभी भिंड जिले वासियों से आग्रह करता हूं कि वह बढ़-चढ़कर इस पावन महायज्ञ में अपनी आहुति अवश्य डालें और  संतों के द्वारा उठाए गए इस पुनीत कार्य को सफल बनाए , उन्होंने आगे कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश में बैठी  भाजपा की डबल इंजन की मोदी सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी तथा मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी निश्चित तौर पर संतो के द्वारा किए जा रहे इस पावन यज्ञ में अपना सहयोग प्रदान करेंगे, और मौत का हाईवे कहा जाने वाला भिंड ग्वालियर सड़क मार्ग को सिक्स लेन हाईवे में परिवर्तित करने की शीघ्र मजूरी प्रदान करने का शीघ्र कार्य करेंगे, उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आने वाले 10 अप्रैल को भिंड खंडा रोड पर शांतिपूर्वक संतो के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आम जन दलगत राजनीति से हटकर इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, और 27 मार्च को  9 बजे चंबल पुल से लेकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि ग्वालियर स्थल तक शांतिपूर्वक अपने-अपने वाहन द्वारा सम्मिलित होकर धर्म यात्रा की शोभा बढ़ाएं.

समाजसेवी मुकेश दीक्षित ने आगे कहा की राजतंत्र में जब अकाल पड़ता था तब राजा अपनी जनता के हित के लिए अपना राजकोष खोल देता था और आज हमारे ग्वालियर चंबल के महाराज केंद्रीय मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भिंड का आम जन गुहार लगाए बैठा है और आपकी महल की ओर नजर गड़ाए देख रहा है, श्रीमंत सिंधिया जी के द्वारा जो संत महात्माओं को जो आश्वाशन दिया गया है, और कहां गया है कि आपकी बात को हम केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे और आपके साथ आंदोलन में कंधे से कंधा लगाकर सहयोग करेंगे,
मुकेश दीक्षित ने आगे कहा कि  हमारे भिंड जिले के लहार विधानसभा के लोकप्रिय  विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू भैया के द्वारा भी सरकार का ध्यान आकर्षण करने को लेकर पत्र लिखा गया है, तथा भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा भी शीघ्र हाईवे निर्माण को लेकर बात कही गई है.

मुकेश दीक्षित ने आगे कहा कि मैं ध्यान आकर्षण के माध्यम से हमारे ग्वालियर चंबल अंचल के लाडले एवं मध्य प्रदेश के नेता विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी से आग्रह करता हूं कि संत महात्माओं के द्वारा किए जा रहे इस पुनीत अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें,ओर अति शीघ्र ग्वालियर सिक्स लेन हाईवे को मंजूरी दिलवाकर कार्य प्रारंभ करवाए, जिससे कि आने वाले समय में आए दिन हो रही अकाल मौतों पर विराम लग सके,उक्त धर्म सभा बैठक का आभार  1008 महंत उमेश दास जी महाराज ने किया,इस अवसर पर सैकड़ो संत साधु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

More From Author

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने काली कमाई से जो 92 करोड़ की संपत्ति बनाई, उसे प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच कर लिया

CM योगी बोले -सौ हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित, हालांकि, सौ मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवारों के सुरक्षित होने की संभावना!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.