बरसात से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए छात्र, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 छात्र झुलसे

मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 छात्र गंभीर रुप से झुलस गए। पाकबड़ा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू ) में वज्रपात की सूचना मिली थी।

आकाशीय बिजली गिरने से 5 छात्र झुलसे
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र पेड़ के नीचे गंभीर हालत में पड़े हुए थे जिनकी पहचान बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र बंटी राजा ,एल एल बी के छात्र सिवेश सिंह , बीटैक तृतीय वर्ष के छात्र संस्कार जैन, बीएससी नर्सिंग के छात्र मानव सिंह तथा बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र सिद्धांत कुमार के तौर पर की गई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें गहन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती करा दिया गया। इस संबंध में अभी तक किसी की भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित छात्रों के परिजन आज सुबह तक टीएमयू परिसर में पहुंच चुके हैं। घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात मौसम में अचानक तब्दीली आने से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बताते हैं कि बरसात से बचने के लिए छात्र पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। बिजली गिरने से पांचों छात्र जमीन पर गिरे पड़े मिले।

More From Author

दुर्ग में रफ्तार का कहर , कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 महिला घायल

इलेक्ट्रनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.