वास्तु के अनुसार घर में शंख रखने से मिलते है लाभ

हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ व पवित्र माना गया है। मान्यता है कि घर में शंख को रखने व पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु में शंख की ध्वनि को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर के मंदिर में शंख रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें घर में शंख रखने से क्या फल मिलता है।

वास्तु के अनुसार, जिन घरों में वास्तु दोष होता है, उसे दूर करने में शंख सहायक होता है। मान्यता है कि घर में नियमित रूप से शंख बजाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

घर के पूजा घर में शंख रखने के क्या लाभ होते हैं
वास्तु के अनुसार, शंख को घर के पूजा स्थल में रखने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य व आर्थिक लाभ होता है। कहा जाता है कि जिन घरों में शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

मां लक्ष्मी का होता है वास
मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है वहां धन व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

शंख का जल छिड़कने के लाभ
घर के हर एक हिस्से में शंख का जल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वास्तु के अनुसार घर में शंख रखने से पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है। घर में शंख होने से मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

घर में शंख रखने के फायदे
वास्तु के अनुसार पूजा घर में शंख रखने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। वास्तु के अनुसार, नियंत्रित सांस के साथ बजाने पर शंख से ओम की ध्वनि निकलती है, जिससे मन को सुकून मिलता है।

More From Author

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गश्त में 05 फरार वारंटी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.