पलक पुरसवानी को बॉयफ्रेंड ने पहनाई हीरे की अंगूठी

मुंबई

'बिग बॉस OTT 2' में नजर आईं पलक पुरसवानी को दोबारा प्यार मिल गया है। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना ने तुर्की के कप्पाडोसिया में प्रपोज भी कर दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें एकदम परियों की तरह वह नजर आ रही हैं और पहाड़ों पर उन्हें शादी के लिए बहुत अनोखे तरीके से प्रपोज किया गया है। वीडियो देख हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। शो के उनके को-कंटेस्टेंट्स भी प्यार लुटा रहे हैं। उनकी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं।

पलक पुरसवानी 'बिग बॉस OTT 2' में आई थीं। इनके एक्स-मंगेतर अविनाश सचदेव भी इसमें बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो में दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। क्योंकि इनकी सगाई हुई थी और बाद में टूट गई थी। अब उन्हें अब नया पार्टनर मिल गया है, जिसने बहुत अनोखे अंदाज में एक्ट्रेस को प्रपोज किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहन खन्ना को उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया है।

रोहन खन्ना ने पलक पुरसवानी को हीरे की अंगूठी भी पहनाई और घुटने पर बैठकर दिल की बात रूछी। पलक जहां सफेद रंग की हॉल्टर मैक्सी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रोहन सफेद रंग के चेकर्ड टक्सीडो में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है औक अपने बचपन के सपने के बारे में बात की है। इन्होंने बताया कि वह रोहन से डेटिंप एप पर मिली थीं।

पलक और रोहन को मानसी श्रीवास्तव, प्रिंस नरूला, मनीषा रानी, फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, अर्जुन बिजलानी, शाइनी दोशी समेत अन्य दोस्तों ने बधाई दी है। फैंस ने ने एक्ट्रेस के लिए खुशी जताई है। हर किसी ने इस ड्रीमी फेयरीटेल प्रपोजल की तारीफ की है। साथ ही ये दुआ कर रहे हैं कि इनका रिश्ता कभी न टूटे। दोनों हमेशा आजीवन साथ रहें।

More From Author

मुगल ‘वंशज’ ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को पत्र लिख औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

हैदराबाद में 400 एकड़ में पेड़ कटाई पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिए सख्त आदेश, पशुओं को भागते देख विचलित हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.