मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा है कि संस्कृत के विद्वान, कई ग्रंथों के रचयिता भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की अमूल्य एवं प्रेरणादायी रचनाएं सदैव साहित्य जगत को आलोकित और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की विश्वप्रसिद्ध कृति ‘धर्मशास्त्र का इतिहास’ पांच खंडों में प्रकाशित हुई थी, जो भारतीय विधि, परम्पराओं और सामाजिक व्यवस्था की गहरी समझ प्रदान करती है।

More From Author

गर्म हवाओं की वजह से पारे में बढ़ोतरी, प्रदेश में सबसे गर्म रहा छतरपुर, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

खरगोन में एसएफ के जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, सिर के पार निकल गई बुलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.