लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ढेर, दिल्ली के सामने 160 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली
आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी को मजबूर हुई। लेकिन उसने शानदार शुरुआत की है। पहले नौ ओवरों में लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बनाए। मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ने शानदार बैटिंग की। मारक्रम ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया है। इसके बाद मारक्रम दुष्मंता चमीरा का शिकार बन गए। लखनऊ का दूसरा विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा। पूरन को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि आज मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के सामने 160 रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे। एक समय लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 200 के पार पहुंच जाएगी। लेकिन लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ही बना पाई। इसके लिए भी लखनऊ सुपर जायंट्स को आयुष बडोनी का शुक्रगुजार होना चाहिए। बडोनी ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए।

More From Author

पीसीसी में कांग्रेस की दो बड़ी बैठकों में संगठन को मजबूत करने बनी रणनीति, कई बड़े नेता रहे नदारत

मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने में भागीदारी करें आयुष विभाग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.