मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 नागरिकों के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि दुर्घटना दुखदायी है। इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से इस दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

दमोह के बनवार क्षेत्र में महादेव घाट के पास मंगलवार को एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सभी पीड़ित जागेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा से जबलपुर लौट रहे थे।

 

More From Author

सऊदी पहुंचे PM मोदी पर ओवौसी का वार, क्या मदीना वक्फ की जमीन पर बना है, प्रिंस सलमान से पूछिए

पीसीसी में कांग्रेस की दो बड़ी बैठकों में संगठन को मजबूत करने बनी रणनीति, कई बड़े नेता रहे नदारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.