विनोद मिल उज्जैन से संबंधित ऋण प्रकरण के निराकरण के लिए ओटीएस कमेटी गठित

भोपाल
राज्य शासन ने विनोद मिल उज्जैन से संबन्धित ऋण प्रकरण के एकमुश्त निराकरण के लिए प्रमुख सचिव एमएसएमई की अध्यक्षता में ओटीएस कमेटी का गठन किया है। ऋण वसूली अभिकरण जबलपुर द्वारा दिए गए आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कमेटी का गठन किया है।

आदेश अनुसार कमेटी में वित्त, राजस्व, लोक परिसंपत्ति प्रबन्धन और विधि विभाग के प्रतिनिधि के साथ संचालक ग्राम एवं नगर निवेश के प्रतिनिधि, प्रबन्ध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। आयुक्त सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। कमेटी में आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञ को शामिल किया जा सकेगा।

कमेटी ऋण वसूली अभिकरण जबलपुर द्वारा विनोद मिल उज्जैन से संबन्धित प्रकरण में एकमुश्त निराकरण के निर्देश के क्रम में बैंक द्वारा प्रस्तुत दावों का परीक्षण कर अंतिम निराकरण के लिए अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।

 

More From Author

मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने में भागीदारी करें आयुष विभाग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.