जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने मारे गए सुशील के घर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

 अलीराजपुर
 जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर की भी हत्या कर दी गई। उनकी बेटी के पैर पर भी गोली चलाई। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए परिवार का ढाढस बढ़ाया। कांग्रेस MLA ने सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और बेटी के इलाज की मांग की है।

जोबट विधायक ने परिजनों का बंधाया ढांढस, सरकार से की ये मांग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर सुशील नथानियल भी शामिल है। इसकी खबर मिलते ही जोबट विधायक सेना महेश पटेल उनके घर पहुंची। घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक सेना महेश ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये देने और बेटी के इलाज की मांग की है। वहीं सेना महेश ने इस घटना को सरकार की विफलता बताई है। उन्होंने देश की व्यवस्था को भी कमजोर बताया है।

इंदौर कलेक्टर ने सुशील के परिवार से की मुलाकात

इधर, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सुशील नथानियल के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। पहलगाम से मृत शरीर इंदौर के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही उनकी बेटी को कुछ माइनर इंज्रीज है। उसका इंदौर में इलाज कराया जाएगा और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

आतंकी हमले में 26 की मौत

आपको बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले नाम पूछा और फिर गोलियों से भून डाला।

MP के LIC अफसर को भी मारी गोली

इस हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ सुशील कुमार नथानियल की भी जान चली गई। वहीं उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। वे चार दिन पहले ही अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आकांक्षा (30) और बेटे आस्टन (21) के साथ कश्मीर गए हुए थे। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है। सुशील का परिवार वर्तमान में इंदौर के वीणा नगर में रहता है। वे मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले है। जम्मू-कश्मीर में साल 2019 के पुलवामा अटैक के बाद यह सबसे बड़ा हमला है। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

More From Author

पहलगाम आतंकी हमले पर टूटकर बिखरे कोहली, अनुष्का भी गम में डूबीं, कई क्रिकेटरों ने इस घटना पर जताया दुख

पहलगाम आतंकी हमला : भारत के पूर्व राजदूत कंवल सिब्बल बोले- अनिश्चितकाल के लिए सिंधु जल संधि करें निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.