पंचतत्व में विलीन हुए आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरनिया

रायपुर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का गुरुवार को रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

मीरानिया को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर समेत सभी जिलों के लोग उनके निवास समता कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को और भी सख्त एक्शन लेना चाहिए। उनकी अंतिम यात्रा समता कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक पहुंची।  इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा ने आज और कल के सभी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मारवाड़ी श्मशान घाट में पहुंचकर के दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के गृह मंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में और भी सख्त उठाया जाएगा।

More From Author

तहसीलदार ने अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर पर किया छापामार कार्यवाही

ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर, उपसरपंच ने सरपंच पति और प्रशांत शुक्ला पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.