शिवपुरी में नाबालिग लड़की से दो आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिवपुरी
मायापुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता का गर्भपात हुआ, तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसके बाद पूरे घटनाक्रम का राजफाश हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की दोस्ती ग्राम गिटौरा निवासी जितेंद्र चंदेल व विवेक यादव के साथ हो गई थी। दोनों ही युवक उससे फोन पर बात किया करते थे। करीब तीन महीने पहले आरोपियों ने उसे बात करने के बहाने नर्सरी में बुलाया। उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने दोनों की इस हरकत के बारे में गांव के लोगों को बताने के लिए कहा, तो दोनों ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मारकर फेंक देंगे। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था।

गर्भपात होने पर खुला राज
24 अप्रैल को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। परिजन उसे खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने पीड़िता के गर्भपात हो जाने की पुष्टि की।

More From Author

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई 154 रन पर सिमटी, हैदराबाद को मिला 155 रन का टारगेट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- पीपीपी मोड पर उन्नत चिकित्सालयों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का करें विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.