रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए

अलीगढ़
रामजीलाल सुमन का काफिला हाथरस से बुलंदशहर जा रहा था। जिसका पता चलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रहे काफिले में गाड़ियां आपस में टकराकर क्षत्रिग्रस्त हो गईं। अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए। पुलिस-प्रशासन ने काफिले को रोका और रामजी लाल सुमन को वापस कर दिया।

बुलंदशहर के सुनेहरा को जा रहे थे रामजी लाल सुमन
बुलंदशहर के कोतवाली देहात अंतर्ग गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात दबंगों ने काले रंग की थार से दलित समाज के चार लोगों को कुचल दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी बरामद कर लिया था। रामजी लाल सुमन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के साथ सुनेहरा जानकारी करने जा रहा था। रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर के लिए निकला।

काफिले को दिखाए काले झंडे, फेंके टायर
अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही पता चला कि रामजी लाल सुमन का काफिला अलीगढ़ से जा रहा है, तभी उसका विरोध करने की प्लानिंग बना ली गई। ऐसा ही हुआ, जैसे ही काफिला अलीगढ़ से गुजरा तो करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए।

आपस में भिड़ गईं काफिले की गाड़ियां
लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर दोपहर 2 बजे के लगभग सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला पहुंचा। वहां करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देख काफिले में हड़बड़ी मच गई, जिससे काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। काफिले में सवार कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एडवोकेट ब्रज मोहन रही, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह ,सत्यपाल सिंह, सुरेश नेत्रपाल, पूरनचंद सहित अन्य लोग हैं।

गभाना टोल पर रोका काफिला, पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक
वहां से जैसे ही रामजीलाल सुमन का काफिला आगे गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही अलीगढ़ के साथ बुलंशहर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रामजीलाल सुमन के काफिले को रोक दिया। वहां पर रामजी लाल सुमन और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक हो गई।  सपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने रामजी लाल सुमन को वापस भेज दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को ही आगे जाने दिया।

 

More From Author

नेपाल बॉर्डर से 15 KM भीतर चल रही थी ‘गुप्त क्लासें’, अब ऐसे हुआ पर्दाफाश, श्रावस्ती में बड़ा खुलासा!

प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.