रूस के दौरे से लौटे महापौर भार्गव, स्मार्ट सिटी, टिकाऊ विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा

इंदौर।

रूस के दौरे से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को अगर मास्को जैसा ट्रैफिक चाहिए, तो पहले मास्को जैसी सड़कें बनानी होंगी। मास्को के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर महापौर ने इंदौर के लिए बड़े विजन की बात कही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रूस की राजधानी मास्को में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों और रूस के कई बड़े शहरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चर्चा का फोकस स्मार्ट सिटी, टिकाऊ विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फौरन ऑटो डेबिट चालान
इंदौर लौटकर महापौर ने बताया कि मास्को शहर में हर सड़क और हर गली का डिजिटल मैप तैयार है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फौरन ऑटो डेबिट चालान कटते हैं। ट्रैफिक कंट्रोल इतना सख्त है कि बिना ट्रैफिक जाम के लोग सड़क और फुटपाथ दोनों का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। महापौर ने कहा कि मास्को के विजनरी लीडर्स ने सौ साल पहले चौड़ी और मजबूत सड़कें बनाई थीं, जो आज भी काम आ रही हैं।

इंदौर के लिए एक मिसाल बन सकती
अगर इंदौर को भी मास्को जैसा ट्रैफिक मैनेजमेंट चाहिए, तो हमें सड़कें भी उसी स्तर की बनानी होंगी। मास्को की सफाई व्यवस्था भी इंदौर के लिए एक मिसाल बन सकती है। महापौर के मुताबिक वहां साल भर चाहे बर्फ गिरे या बारिश हो, सड़कों की सफाई हर दिन होती है। सड़क से बर्फ हटाने का एक पूरा मैनेजमेंट सिस्टम तैयार है, जिससे यातायात कभी बाधित नहीं होता।

सोच और सिस्टम दोनों बदलने होंगे

महापौर ने रूस सरकार के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट और मास्को नगर निगम से तकनीकी सहयोग पर भी सहमति बनने की बात कही। वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम और आईटी सेक्टर में एक्सपर्टीज साझा की जाएगी। यह भी कहा कि मास्को की सड़कों पर डस्टबिन या कचरा नजर नहीं आता। लोग खुद जिम्मेदारी से सफाई रखते हैं। इंदौर को भी ऐसी ही आदतें अपनानी होंगी। साफ है, अगर इंदौर को वैश्विक स्तर का शहर बनाना है, तो सोच और सिस्टम दोनों बदलने होंगे।

More From Author

सरकार ने Sarvam नाम की कंपनी को भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल तैयार करने के लिए चुना

हार्ट अटैक से बचने के उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.