नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 रुपये के नकली नोट के आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर

शहर की मंडोर मंडी स्थित एक मकान में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। डीएसटी ईस्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 लाख 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। साथ ही मौके से नोट छापने की मशीनें, कलर प्रिंटर, सॉफ्टवेयर, विशेष प्रकार का कागज, स्टीकर, रंग और रसायन भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण आचार्य को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त था और मंडी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में नकली नोट खपाने का प्रयास करता था। सूचना मिलने पर डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। छापेमारी महामंदिर थाना क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी के मकान से नकली नोट बनाने से जुड़ा पूरा सेटअप बरामद हुआ।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों का यह नेटवर्क जोधपुर के अलावा अन्य जिलों में भी फैला हो सकता है। डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जब्त सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार यह गिरोह मंडी में आने वाले ग्रामीणों को निशाना बनाकर 500 रुपये के नकली नोट खपाने की फिराक में था। ये ग्रामीण अपने उत्पाद बेचने या किराने का सामान खरीदने आते हैं और अक्सर नकली नोटों की पहचान नहीं कर पाते। हालांकि इससे पहले ही डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

More From Author

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लोको शेड एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

मुस्लिम आतंकवादियों के जनाजे में न जाएं, दफनाने की जगह भी न दें, RSS ने जम्मू में की बड़ी अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.