पंजाब ने लखनऊ लगातार जीत से नंबर-2 पर , प्रभसिमरन ने 91 रन की पारी खेली

लखनऊ

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 54वां मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गई है. इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन की तूफानी 91 रनों की पारी के बदौलत लखनऊ के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी.

ऐसी रही लखनऊ की पारी

237 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खऱाब रही. तीसरे ही ओवर में लखनऊ को पहला झटका लगा जब मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही अर्शदीप का शिकार बन गए. इसके बाद इसी ओवर में एडेन मार्करम भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अर्शदीप ने बोल्ड किया. इसके बाद 5वें ओवर में लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अर्शदीप ने निकोलस पूरन को भी चलता किया. इसके बाद कप्तान पंत से उम्मीद थी. लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. पंत के बल्ले से केवल 18 रन निकले और वो अपना विकेट फेंक कर चले गए. इसके बाद 10वें ओवर में डेविड मिलर के रूप में लखनऊ को 5वां झटका लगा. लेकिन इसके बाद अब्दुल समद और आयुष बदोनी के बीच 41 गेंद में 81 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में अब्दुल समद 45 रन बनातर आउट हो गए. लेकिन एक छोर पर आयुष टिके रहे. उन्होंने 40 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब किंग्स ने ये मैच 37 रनों से जीत लिया और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई.

ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में आकाश महाराज सिंह ने प्रियांश आर्य को चलता किया. प्रियांश के बल्ले से केवल 1 रन ही निकले. लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश ने तूफानी बल्लेबाजी की. इंग्लिश ने छक्कों की हैट्रिक भी लगाई. लेकिनव 5वें ओवर में आकाश ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया. लेकिन दूसरे छोर पर प्रभसिमरन टिके रहे. प्रभसिमरन ने 30 गेंद में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 13वें ओवर में पंजाब को तीसरा झटका लगा जब अय्यर 25 गेंद में 45 रन बनाकर दिग्वेश का शिकार बने. वहीं, इसके बाद नेहाल वढ़ेरा ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 16वें ओवर में प्रिंस यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया. नेहाल के बल्ले से 16 रन निकले. लेकिन एक छोर पर प्रभसिमरन सिंह डटे रहे. उन्होंने 48 गेंद पर 91 रन बनाए और 19वें ओवर में उनका विकेट गिरा. अपनी पारी में प्रभसिमरन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया.

More From Author

एमबी पावर ने स्थानीय रोजगार को दी मजबूती, अनूपपुर प्लांट में लगभग 275 स्थानीय युवाओं की नियुक्ति

मध्य प्रदेश में लव जिहाद रोकने का कानून तो बनाया पर पुलिसिंग फेल, पुलिसकर्मियों के साथ ही अभद्रता की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.