छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी, 2 दिन बाद तापमान में वृद्धि के आसार

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य से कम रहने के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है। आज फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में आज अंधड़, वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि  मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर फैला हुआ है। साथ ही अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है, जिसके प्रभाव से नमी बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, हल्की बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए 23 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर में आज मौसम आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

More From Author

EPFO ने नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट्स को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को बनाय आसान, 1 करोड़ 25 लाख से अधिक मेंबर्स को फायदा

तबादलों पर बनी नई व्‍यवस्‍था: प्रभारी मंत्री की सहमति से कलेक्टर करेंगे तबादला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.