बारिश के पानी को सहेजने व पुराने जल स्त्रोतों को संवारने चल रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने व पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवरों का (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) मनरेगा के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विगत डेढ़ माह से अधिक समय से चल रहे इस अभियान में खेत तालाब का निर्माण कराने में अलीराजपुर जिला अब तक प्रदेश में पहले नंबर पर है।

मनरेगा आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अंतर्गत प्रदेश में पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन देने के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही बारिश के पानी को सहेजने के लिए खेत-तालाब, अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है।

आयुक्त श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 80 हजार 78 नए खेत तालाब बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अब तक 31 हजार 853 कार्य स्वीकृत हुए है। 40 प्रतिशत से अधिक में कार्य भी शुरू हो गया है। इसी तरह से प्रदेश में 1 लाख कूप रिचार्ज का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 34 हजार 166 पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 हजार अमृत सरोवर का निर्माण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 956 पर कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

टॉप 5 जिले खेत तालाब निर्माण में प्रदेश में

खेत तालाब निर्माण में प्रदेश में टॉप 5 जिले में अलीराजपुर पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर सिवनी, तीसरे पर पन्ना, चौथे पर अनूपपुर और 5वें नंबर पर विदिशा जिला है।

टॉप 5 जिले कूप रिजार्च में प्रदेश के

कूप रिजार्च के टॉप 5 जिलों की सूची में पहले नंबर खंडवा जिला है। दूसरे में छिंदवाड़ा, तीसरे में बैतूल, चौथे में नरसिंहपुर और 5 नंवबर पर विदिशा जिला आता है।

 

More From Author

ब्रेड से बना सकते हैं रसमलाई

Operation Sindoor: बॉलीवुड सितारों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, सेना की जांबाजी को किया सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.