बोल सफलता पाने में मदद करेंगे स्वामी विवेकानंद जी के ये बोल

लाइफ में सफलता बेहद जरूरी है। पढ़ाई से लेकर रिश्तों और करियर, हर जगह आप खुद को टॉप पर देखना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूर होती है। अगर आप खुद को लाइफ में सक्सेस पाने के लिए मोटिवेट करना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद के इन स्लोगन को जरूर याद रखें। जो आपको लक्ष्य से भटकने नहीं देंगे और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

-उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक कि तुम अपने लक्ष्य को हासिल ना कर लो।

-एक विचार को उठाओ और उसे अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसी के सपने देखो, उसी विचार के साथ जियो। शरीर के हर अंग में अपने लक्ष्य, विचार को भरो। जीवन की बाकी सभी बातों, विचारों को छोड़ दें। यहीं सफल होने का रास्ता है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि तभी सफलता मिलेगी।

-अपने स्वभाव और व्यवहार के प्रति सच्चा रहना ही सबसे बड़ा धर्म है। खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ो। स्वामी विवेकानंद के ये बोल बताते हैं कि हमेशा अपने ऊपर भरोसा करते हुए अपने मन की बातों को जरूर सुनना चाहिए। तभी सफलता हासिल होती है।

-स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि बह्मांड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। ये हम ही हैं तो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि अंधेरा है।

-जिस दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए, इसका मतलब है कि आप गलत रास्ते पर चल रहे है। जीवन के लक्ष्य हासिल करने में मुश्किल और चुनौतियों का सामना करना ही पड़ता है।

-खड़े हो, साहसी बनो, मजबूत बनों और सारी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लो। जानों कि अपने भाग्य के निर्माता तुम खुद हो। तभी जीवन में सफलता हाथ लगेगी।

-स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ये दुनिया एक अखाड़ा है, जहां तुम खुद को मजबूत बनाने के लिए आए हो।

More From Author

केदारनाथ में ITBP तैनात, आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद अब उत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ाई, जवान भी मुस्तैद

सीहोर :जिले में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.