पाकिस्तान के हमले को किया गया नाकाम, आतंकियों के जनाजे में सेना और गुरुद्वारे पर हमले की तस्वीरें: कर्नल सोफिया कुरैशी

नई दिल्ली
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने बुधवार रात देश के 15 शहरों पर मिसाइल हमले की कोशिश की। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसी बीच गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

पाकिस्तान के हमले को किया गया नाकाम: कर्नल सोफिया कुरैशी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में रही है। हमने सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया।

पाकिस्तान हमले में 16 निर्दोष लोगों की गई जान:  व्योमिका सिंह
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा  ने आगे जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और भारी कैलिबर तोपों का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 3 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम भारत ने ने नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान ने UNSC में आतंकी संगठन TRF के समर्थन में बयान दिया था। टीआरएफ ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है। हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं।

विक्रम मिसरी ने कहा, "मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था। पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है। आपने पिछले कुछ दिनों में देखा होगा कि उनके रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने ऐसे आतंकवादी समूहों के साथ अपने देश की संलिप्तता को स्वीकार किया है।"

आतंकियों के जनाजे में क्या कर रही सेना: विदेश मंत्रालय
विक्रम मिसरी ने कहा कि "जहां तक ऑपरेशन सिंदूर का सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर में जिन ठिकानों पर हमले किए गए थे, वहां मारे गए लोग आतंकवादी थे। आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना, शायद पाकिस्तान में एक प्रथा है।" विक्रम मिस्री ने कहा,"पाकिस्तान की ओर से कोई भी आगे की कार्रवाई, जिनमें से कुछ हम आज देख रहे हैं, कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से बढ़ाई गई कार्रवाई है, और इसका उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा और दिया भी जा रहा है।"

More From Author

टेरर फंडिंग के मामले में दोषसिद्धि रद्द करने की मांग, पाकिस्तान की अदालत में हाफिज सईद ने लगाई याचिका

ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवार नाशकों के उपयोग को करें हतोत्साहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.