प्रदेश में 15 हजार ईको क्लब गठित, प्रति विद्यालय पर्यावरण की दृष्टि से 35 पौधों का रोपण

भोपाल
प्रदेश में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये विद्यालयों में ईको क्लब का गठन लगातार किया जा रहा है। अब तक 15 हजार ईको क्लब का गठन किया जा चुका है। प्रदेश में वर्ष 2022-23 से यूथ एण्ड ईको क्लब के गठन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये थे। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष ईको क्लब की गतिविधियों के संबंध में कैलेण्डर जारी किया जाता है।

शैक्षणिक सत्र-2024-25 में 5 से 12 जून, 2024 तक राज्य में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान, जल शक्ति अभियान, सम्पोषणीय जीवन-शैली संबंधित गतिविधियाँ, ईको हेकाथॉन के साथ निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयीं। निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक जीवित गवाह, एक पेड़ की नजर से रखा गया था।

शैक्षणिक-सत्र 2025-26 के लिये तैयार किया जा रहा है कैलेण्डर
स्कूलों में शैक्षणिक-सत्र 2025-26 के लिये पर्यावरण पर केन्द्रित कैलेण्डर तैयार किया जा रहा है। कैलेण्डर के अनुसार ईको क्लब में विद्यार्थियों की गतिविधियाँ सुनिश्चित की जायेंगी।

 

More From Author

पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे किया नाकाम

हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए, वरना उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : राजनाथ सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.