भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की पोस्ट

मुंबई

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने इस स्टोरी में सेना के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। साथ ही, इस स्टोरी की जरिए रणवीर सिंह ने उन ट्रोल्स को जवाब दिया है जो उन्हें ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने पर ट्रोल कर रहे थे। रणवीर सिंह ने लिखा- कोई छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं।

रणवीर सिंह ने ट्रोल्स को दिया जवाब

रणवीर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट किया था जिसके बाद उनके कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कमेंट्स किए थे जिसमे से ज्यादातर कमेंट्स पाकिस्तन की तरफ से आए थे। अब रणवीर ने उन ट्रोल्स को जवाब देते हुए स्टोरी लगाई है। रणवीर ने ऑपरेशन सिंदूर के लोगो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं।" इसी के साथ रणवीर सिंह ने लिखा- "हमारे सशस्त्र बलों के साहस और पीएम मोदी की निर्णायकता को सलाम।"

More From Author

इंडियन नेवी ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर भारत का समुद्री अटैक

देश में शनिवार 10 मई तक 27 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद, विदेशी एयरलाइंस ने बदले मार्ग नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा एलान उड़ानों के लाइव पाथ और कैंसल के आंकड़ों को जारी करने वाले फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ”पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।” वहीं, विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। प्रेट्र के अनुसार, अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है। हर सप्ताह 35 उड़ानों का संचालन कंपनी भारतीय शहरों के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। कौन से एयरपोर्ट हैं बंद हिंडन, ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़, भुज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.