मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन

मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का सोमवार 11 मई को तड़के निधन हो गया। 34 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कन्नड़ रियलिटी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु – सीजन 3’ का हिस्सा बनकर वह काफी मशहूर हुए थे।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
पीटीआई के मुताबिक उडुपी के रहने वाले राकेश को कर्नाटक के करकला में एक निजी मेहंदी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह दोस्तों के साथ थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा।

‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता
साल 2020 में राकेश ने ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता उसके बाद से वह कर्नाटक का जाना-माना चेहरा बन गए। उन्होंने अपनी अलग शैली और दर्शकों से जुड़ाव के चलते। शोहरत पाई। इससे पहले साल 2018 में इसी शो के सीजन 2 में रनर-अप टीम का हिस्सा भी रह चुके थे।

इन फिल्मों में किया काम
राकेश ने लगभग 150 ऑडिशन देने सहित कई चुनौतियों का सामना किया और डटे रहे। आखिरकार उन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई। राकेश ने कन्नड़ धारावाहिक ‘हिटलर कल्याण’ में अपनी भूमिका के जरिए खास पहचान बनाई। रियलिटी टीवी के अलावा वह कन्नड़ और तुलु सिनेमा दोनों में नजर आएं। तुलु फिल्मों में वह ‘पेटकम्मी’, ‘अम्मेर पुलिस’, ‘पम्मना द ग्रेट’, ‘उमिल’ और ‘इलोकेल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके अचानक निधन से फैंस सदमे में हैं।

 

More From Author

कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया

ट्रेनिंग कैम्प में प्रशिक्षण लेने वाले विधायकों, जिला अध्यक्षों सहित सभी नेताओं को निश्चित राशि बतौर पार्टी के पास जमा करनी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.