जैसलमेर जिला कलेक्टर को हटाने सीएम शर्मा को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद ने लिखा पत्र

जयपुर

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में कलेक्टर और एसडीओ के बीच छिड़े घमासान में अब आरएएस एसो. भी कूद गई है। एसो. ने कलेक्टर प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। इसके लिए एसो. ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी पत्र लिखा है।

दरअसल पिछले दिनों जैलसमेर के पोकरण में तैनात आरएएस अधिकारी प्रभोजोत सिंह गिल का कलेक्टर से विवाद हो गया था। इसके बाद प्रभोजोत ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि वे उन्हें मानदंडों के खिलाफ जाकर जांच बंद करने के लिए कह रहे हैं। प्रभोजोत ने इसके लिए एक शिकायती चिट्ठी भी सरकार को लिखी, जिसमें कहा गया है कि ब्याज माफिया के खिलाफ जब पीड़ितों की शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पत्रावली चलाई तो कलेक्टर ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाकर धमकाया और जांच बंद करने के लिए कहा।

इससे पहले भी प्रताप सिंह के खिलाफ अपने अधीनस्थों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। प्रभोजोत सिंह ने कलेक्टर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

इस पूरे मामले को आरएएस एसो. ने बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार से कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही एसो. ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसो. हड़ताल पर भी जा सकती है। परिषद ने गुरुवार को इस संबंध में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

More From Author

मौसम विभाग ने 17 मई से प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया

ट्रेनिंग वर्कशॉप में बवाल खुद के विभाग के कार्यक्रम से हटाई मंत्री विजय शाह की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.