रायपुर : सुशासन तिहार में हुआ राशन कार्ड सुधार, सुनीता यादव को अब मिलेगा हर महीने 35 किलो राशन

रायपुर : सुशासन तिहार में हुआ राशन कार्ड सुधार, सुनीता यादव को अब मिलेगा हर महीने 35 किलो राशन

मांग के निराकरण पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आ रहा है। सरगुजा जिले के ग्रामीण निवासी श्रीमती सुनीता यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

सुनीता दास का राशनकार्ड नहीं बना था। जिसकी वज़ह से उनके परिवार का भरण-पोषण करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। उन्होंने अपनी इस समस्या को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन दिया।

जिला प्रशासन ने उनकी शिकायत को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की और उनका नया राशन कार्ड बनाया। अब उन्हें राशनकार्ड हर महीने 35 किलो राशन मिलेगा है।

सुनीता यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, शासन ने बहुत ही अच्छी पहल की है, सुशासन तिहार के माध्यम से हमारे समस्याओं का निराकरण हो रहा है। नया राशनकार्ड बनने से अब हमारे परिवार को निःशुल्क राशन मिलेगा

शासन की पहल पर सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

More From Author

यूपीएससी में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 21 मई को

मुख्यमंत्री निजी समाचार समूह द्वारा आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.