अन्नपूर्णा देवी बोली – अहिल्याबाई होल्कर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं

रांची

झारखंड में रांची जिले के नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में आयोजि गोष्ठी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव की प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। वे अपने हस्ताक्षर भी भी भगवान शिव के निर्देशानुसार लिखती थीं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होल्कर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गईं। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और राजकाज भी संभाला।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 30 वर्षों के शासन में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जो स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए, बिना संतान की विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त कर लेने की नीति समाप्त की, विधवाओं को गोद लेने की स्वतंत्रता दी, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, महिलाओं बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाए, महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया और महिला सैन्य टुकड़ी का गठन किया। कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने किसानों की सदैव चिंता की। उन्होंने किसानों को अपनी उपज किसी भी बाजार में बेचने की अनुमति दी। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। राज्य में कुशल डाक सेवा की शुरुआत की। कहा कि उन्होंने केवल राज्य की सीमा के अंतर्गत कार्य नहीं किए बल्कि सांस्कृतिक भारत के उत्थान के लिए कार्य किए। उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जिसने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे मंदिर शामिल हैं। उन्होंने चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, पूरी और द्वारका का भी जीर्णोद्धार कराया, नदियों में सुंदर घाट बनवाए, तालाब निर्माण, वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए गांव गरीब किसान, दलित वंचित समाज की सेवा कर रहा। साथ ही भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनधन खाता हो या उज्जवला योजना के गैस सिलिंडर, किसान सम्मान निधि हो या गरीब कल्याण अन्न योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर आयुष्मान योजना सभी गरीबों बीके कल्याण को समर्पित हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए भी मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बन चुकी है। राम मंदिर का निर्माण हो या बाबा विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर सभी भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करते हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा जी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की सह संयोजक नेहा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुन्नी मुंडा ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री मनोज महतो वाजपेयी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता शशिभूषण भगत, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन , कार्यक्रम संयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र महतो, रणधीर चौधरी, सन्नी टोप्पो, प्रीतम साहू, कमलेश राम, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, शोभा यादव, नरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, सुधाकर चौबे, सरिता पांडेय, अजय तिवारी,प्रमोद सिंह, चुड़ामनी महतो, संजीव तिवारी, शशिकांत सिंह, जयकिशन महतो, परमेश्वर गोप, रितेश महतो, गोरमेंट भगत, मधुबाला, विकास आदि मौजूद थे।

 

More From Author

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी सांसदों को विदेश भेजने के फैसले पर मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक सराहनीय कदम बताया

‘PAK से ना ट्रेड, ना टॉक होगा’ दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा: PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.