सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

टोक्यो
जेडीयू से सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने टोक्यो के एडोगावा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी जापान यात्रा शुरू की। इसके बाद सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को टोक्यो में जापान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के वैश्विक आउटरीच अभियान के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख की पुष्टि की। इस प्रतिनिधिमंडल में जेडीयू से सांसद झा, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और बृजलाल, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन बैरिटास और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को टोक्यो पहुंचा। इनके पहुंचने के बाद से ही 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारत की व्यापक कूटनीतिक पहल की शुरुआत भी हो गई।

जेडीयू सांसद ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "टोक्यो के एडोगावा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी यात्रा की शुरुआत की। जुलाई 2024 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। यह शांति और भारत-जापान मित्रता का प्रतीक है। जापान में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करना उनके अहिंसा और सद्भाव के शाश्वत सिद्धांतों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।" यह प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करेगा।

टोक्यो पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्वागत किया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल को राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा भी जानकारी दी गई, जिन्होंने जापानी नेतृत्व और नागरिक समाज के साथ जुड़ाव के लिए रणनीतिक रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। 'एक्स' पर एक पोस्ट में अपराजिता सारंगी ने लिखा, "यहां भारतीय दूतावास जापान में भारतीय राजदूत की ओर से प्रतिनिधिमंडल को ब्रीफिंग के साथ शुरुआत की गई। इसके अलावा, हम टोक्यो में एडोगावा गए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।"

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता नीति के लिए समर्थन जुटाने पर केंद्रित है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जिस प्रकार का रुख दिखाया है, उसे यहां पर सभी कार्यक्रमों में उजागर किया जाएगा।" ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को एक्सपोज करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से 59 सांसदों, पूर्व मंत्रियों, राजनयिकों और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं समेत 7 उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 21 मई से 5 जून के बीच 33 देशों की यात्रा करेंगे।

More From Author

समग्र पोर्टल 22 से 26 मई तक अस्थाई रूप से रहेगा बंद

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल एवं सुविधाजनक बनाने की 18 नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.