मिर्जापुर से आई घटना रिश्तों पर विश्वास को झकझोर रख दिया, बिना बताए कोल्डड्रिंक में पत्नी को पिलाया बीयर-भांग

लखनऊ
शादी को लेकर अक्सर लोग सपनों और उम्मीदों से भरे होते हैं, लेकिन यूपी के मिर्जापुर से आई यह घटना रिश्तों पर विश्वास को झकझोर कर रख देती है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके पति ने सुहागरात को ऐसा धोखा किया, जिसने रिश्ते की नींव को पांच दिन में ही तोड़ दिया। दूल्हे ने अपनी पत्नी को बिना बताए कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी, जिससे मामला थाने तक जा पहुंचा।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र का है, जहां 15 मई को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी की पहली ही रात को दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ विश्वासघात कर डाला। दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसे जो पेय दिया जा रहा है, उसमें नशा मिला हुआ है। रात के बाद जब होश में आई तो उसे अजीब तरह की हालत का अनुभव हुआ और बाद में उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है।

मायके लौटी दुल्हन, पुलिस तक पहुंचा मामला
इस शर्मनाक हरकत की जानकारी दुल्हन ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसे ससुराल से मायके वापस ले जाया गया। जब परिजनों ने कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए मिर्जापुर के कछवां थाने जाने की सलाह दी। कछवां थाने में आखिरकार दुल्हन की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह की निगरानी में घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

More From Author

एसएमएस में एक बार फिर बड़ी लापरवाही, गलत खून चढ़ाने से हुई प्रसूता की मौत, फाइल भी गायब

विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 800 चौके जड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.