ई-मेल से भेजी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाईअलर्ट

आगरा

ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी केरल से मिली है. ई-मेल से भेजी गई इस धमकी में ताजमहल को बम से उड़ाने की बात लिखी है. जिसके बाद से पुलिस हाईअलर्ट पर है. शनिवार सुबह करीब सात बजे केरल से सव्वाकू शंकर की ईमेल आईडी से एक मेल यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की आईडी पर आई. जिसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण ​विभाग ने करीब तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा. हालांकि, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. धमकी के चलते ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सतर्कता और बढा दी गई. पर्यटकों को ताजमहल में पेन ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई.

तीन घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली. डीसीपी सिटी के मुताबिक यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था. इस बारे में साइबर सेल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है.

More From Author

पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से किया संवाद

ओवैसी ने पाकिस्तान को ‘नाकाम देश’ बताते हुए उसकी नीतियों की जमकर आलोचना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.