जबलपुर स्टेशन पर सुधार कार्य के दौरान इन्टरसिटी शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट रहेगी

भोपाल

 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान रानीकमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इन्टरसिटी ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट किया गया है। जिसकी जानकारी निम्नलिखित है:-

 दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यानी मदनमहल से अधारताल तक आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक अधारताल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट आर्जिनेट मतलब रवाना होगी यानी अधारताल से मदनमहल तक आंशिक निरस्त रहेगी।

      यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

More From Author

बुक की गई रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार : पूर्ण बरामदगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रास बिहारी बोस की जयंती पर किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.