पैसे रखें तैयार,Hero FinCorp के IPO को SEBI की मंजूरी, 3668Cr होगा साइज

मुंबई

 दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की NBFC हीरो फिनकॉर्प (Hero FinCorp) को 3,668 करोड़ रुपये का प​ब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक के साथ एक अपडेट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

कंपनी की ओर से फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ में 2,100 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और निवेशक शेयरधारकों द्वारा 1,568 करोड़ रुपये का ऑफर फार सेल (OFS) शामिल है।

OFS में शेयर बेचने वालों में AHVF II होल्डिंग्स सिंगापुर II प्राइवेट लिमिटेड, एपिस ग्रोथ II (Hibiscus) प्राइवेट लिमिटेड, लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (विकास श्रीवास्तव के माध्यम से) और ऑटर लिमिटेड शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, हीरो फिनकॉर्प को 22 मई को अपनी ऑब्जर्वेशन मिले थे। कंपनी ने अगस्त में सेबी के साथ अपने शुरुआती आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। सेबी की भाषा में, ऑब्जर्वेशन मिलने का मतलब है सार्वजनिक निर्गम शुरू करने के लिए उसकी मंजूरी।

कहां होगा IPO की रकम का इस्तेमाल

ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, नए इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी की कैपिटल को बढ़ाने के लिए किया जाएगा ताकि लेंडिंग के लिए भविष्य की फंडिंग जरूरतों को पूरा किया जा सके।

हीरो फिनकॉर्प एक एनबीएफसी है जो मुख्य रूप से भारत में रिटेल, माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ग्राहक सेगमेंट को टारगेट करते हुए फाइनैंशल प्रोडक्ट्स का एक डायवर्सिफाइल सूट उपलब्ध कराती है।

₹51,821 करोड़ है AUM

मार्च 2024 तक, एनबीएफसी फर्म के पास मैनेजमेंट के अंतर्गत 51,821 करोड़ रुपये की संपत्ति (AUM) थी, जिसमें से रिटेल और एमएसएमई लोन वर्टिकल का योगदान क्रमशः 65 फीसदी और 21 फीसदी था। 1991 में कंपनी की स्थापना के बाद से, मार्च 2024 तक इसका कस्टमर बेस बढ़कर 1.18 करोड़ हो गया है।

जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड, बीओएफए सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड प्रस्तावित आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

More From Author

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करेंगे इंदौर मेट्रो रेल का वर्चुअल लोकार्पण, पहले हफ्ते फ्री में सफर

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस, प्रत्येक जिले में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.