सीएम भजनलाल शर्मा आज जाएंगे दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश के ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग में राज्य की बिजली जरूरतों, ई-बस सेवा, जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक से राजस्थान को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार से मदद और मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, यूडीएच विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया और अन्य अधिकारी भी होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले भजनलाल शर्मा जयपुर से चित्तौड़गढ़ जाएंगे, जहां वे एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे करेड़ा स्थित पार्श्वनाथ भगवान मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे और फिर चार्टर विमान से दिल्ली जाएंगे।

दिल्ली में दोपहर 3:20 बजे मुख्यमंत्री का जोधपुर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत में मेट्रो, ई-बस, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड, बैटरी स्टोरेज जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे राज्य के ऊर्जा, शहरी विकास और आवास से जुड़े कामों को तेज़ी मिल सकती है।

 

More From Author

रफ्तार का कहर, 3 कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत, 6 गंभीर घायल

भारत में आतंकवाद की फसलें उगाने वाला पाक अब गाजा के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घड़ियाली आंसू बहा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.