रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट ट्रेन को मंजूरी, युवाओं को बड़ी राहत

ग्वालियर

 केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश खासकर चंबल अंचल को एक नई ट्रेन की सौगात दी है, जो अब बेंगलुरु से ग्वालियर होते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना तक जाएगी. इसकी जानकारी खुद सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है.
हर दिन हजारों लोग करते हैं बेंगलुरु के लिए सफर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में गुना शामिल है और ऐतिहासिक संपदाओं के चलते यहां पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है. इस क्षेत्र में सुगम पहुंच के लिए रेलवे की सुविधा सीमित है. 40 लाख की आबादी वाले इस संसदीय क्षेत्र की जनता ट्रेन द्वारा किसी भी बड़े शहर तक जाने के लिए कोटा, इंदौर भोपाल या ग्वालियर पर निर्भर होती है. क्योंकि यहां एक ही रेलवे लाइन है जो ग्वालियर गुना होते हुए कोटा या बीना जंक्शन की ओर जाती है.

गुना और ग्वालियर से देश के आईटी हब बेंगलुरु के लिए जल्द ही नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी. रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 11085/11086 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी गुना सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को पत्र के माध्यम से दी. नई ट्रेन का शेड्यूल जल्द जारी होगा.

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह ट्रेन ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है. इससे स्टूडेंट्स और आईटी प्रोफेशनल्स को बेंगलुरु आने-जाने में आसानी होगी.” उन्होंने बताया कि उन्होंने व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मंजूरी पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे विशेष अनुरोध पर गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी मिली है. इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार. गुना क्षेत्र के यात्री, खासकर बेंगलुरु में कार्यरत युवा, जल्द इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.”

सिंधिया ने बताया कि गुना लोकसभा क्षेत्र (गुना, शिवपुरी और अशोकनगर) की जनसंख्या करीब 40 लाख है और यहां केवल एक रेलवे लाइन है, जो ग्वालियर से गुना होते हुए कोटा और बीना जंक्शन की ओर जाती है. इस कारण लोगों को बेंगलुरु जाने के लिए बीना, भोपाल या ग्वालियर से ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे 8 से 10 घंटे की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के करीब 25 प्रतिशत युवा इंजीनियर और आईटीआई जैसे कोर्स करके बेंगलुरु में नौकरी करते हैं. अब तक उन्हें ट्रेन बदलने में एक दिन का समय और अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता था. इस नई ट्रेन से उनकी यह समस्या खत्म हो जाएगी.

वर्तमान में ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए राजधानी एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस और यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलती हैं, लेकिन नई सीधी ट्रेन सेवा से यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी. यह कदम क्षेत्र के लोगों, खासकर युवा आईटी प्रोफेशनल्स, के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा.

More From Author

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर अहम टिप्पणी, एक दिन साथ आएंगे

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायज़ा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.