पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में ठाणे से युवक गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई

मुंबई/ठाणे
 पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया है। इसमें हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब एटीएस ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान को भारत की गुप्त जानकारी मुहैया कराने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं एक आरोपी से एटीएस गहन पूछताछ कर रही है।

पाकिस्तानी महिला के संपर्क में
जानकारी के अनुसार, ठाणे के कलवा में एक व्यक्ति फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि एटीएस की जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था और उसने कई जगहों की जानकारी और तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजीं।

देशभर में देशद्रोहियों की तलाश शुरू
दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान की मदद करने वाले देशद्रोहियों की तलाश शुरू कर दी गई है। देशभर में संदिग्धों की गिरफ्तारी हो रही है। एटीएस को सूचना मिली थी कि कलवा का एक व्यक्ति पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में है। इसके अनुसार एटीएस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया।

आरोपी के साथ हिरासत में लिए गए 2 लोगों को छोड़ाठाणे में एटीएस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की। आरोपी के साथ हिरासत में लिए गए दो लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति मुंबई में एक महत्वपूर्ण संगठन में काम कर रहा था। एटीएस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें और लोग शामिल हैं या नहीं।

More From Author

अस्पताल में हत्या के प्रयास के आरोपी संग शराब पी रहे थे पांच पुलिसकर्मी, एसपी ने सभी को सस्पेंड कर जांच-शुरू

कांग्रेस विधायक के पोते का अपहरण, सकुशल बरामद, परिवार में बच्चे की वापसी से खुशियां लौटीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.