शादी के 27वें दिन पत्नी ने पति के साथ कुछ ऐसा किया की नींद खुलते ही उसके होश उड़ गए, जाने क्या है मामला

शिवपुरी
 जिले में एक शख्स को शादी करना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने सपने में भी नहीं सोचा था। एक नवविवाहिता ने शादी के 27वें दिन ही ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि पति के होश उड़ गए। पीड़ित ने अब पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला के रहने वाले अभिषेक वंशकार (22) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दी। जब वह बहोश हो गया तो घर की जूलरी, नगदी और नया मोबाइल चोरी कर फरार हो गई।

नींद की खोली खिलाकर की लूट

पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल को ग्राम परसौंदा निवासी युवती निशा के साथ हुई थी। शादी के 26 दिन तक तो सब ठीक रहा। लेकिन 27 मई की रात को स्थिति अचानक बदल गई। उसकी पत्नी घर से सामान चोरी कर कहीं चली गई। सुबह जब नींद खुली तो नजारा देखकर हैरान हो गया। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी नवविवाहिता ने नींद की खोली खिलाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया।

लाखों की जूलरी और कैश किया साफ

अभिषेक ने बताया कि उसे उसकी पत्नी ने रात को खाने में नशे की गोलियां दी थी। गोलियों के असर से वह गहरी नींद में सो गया। इसका फायदा उठाकर उसकी पत्नी निशा ने घर में रखी करीब 250000 की सोने-चांदी की जूलरी, 30000 रुपए नगद की चोरी को अंजाम दिया। साथ ही करीब 10 हजार रुपए का नया मोबाइल लेकर फरार हो गई।

नींद खुली तो सब लुट चुका था

जब अभिषेक की नींद खुली तो पत्नी गायब थी। उसने घर में उसकी तलाश की तो कोई पता नहीं लगा। इसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत करने के लिए आया है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

More From Author

किंग कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में अपना पहला खिताब दिलाएंगे: एबी डिविलियर्स

अंकिता हत्याकांड में कोटद्वार कोर्ट का फैसला- सलाखों के पीछे बीतेगी पुलकित, अंकित और सौरभ की जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.