रोहित को मिलेगा नया जोड़ीदार, मुंबई टीम में शामिल हुए जॉनी बेयरस्टो, गुजरात के लिए बनेगा खतरा

नई दिल्ली 
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से कई नए चेहरे मैदान पर उतर सकते हैं। प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरित असलंका को विल जैक्स, रयान रिकलटन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर अस्थायी तौर पर टीम में जगह दी है, ऐसे में गुजरात के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

जॉनी बेयरस्टो युवा बल्लेबाज विल जैक्स की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए हैं। बेयरस्टो को सिर्फ प्लेऑफ में खेलने के लिए 5.25 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। हालांकि जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन में रयान रिकल्टन की जगह शामिल किया जा सकता है, जोकि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा, ''ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस को इस बात पर कोई आपत्ति है कि उन्हें खेलना है या नहीं। बेयरस्टो भी टीम में हैं। वह आईपीएल में साबित खिलाड़ी हैं। वह यॉर्कशायर के लिए बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और इस मौके पर टीम में आए हैं।"

जॉनी बेयरस्टो करीब तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। 2023 और 2024 में पंजाब किंग्स का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। बेयरस्टो एक भी मैच नहीं खेल सके थे। बेयरस्टो का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2019 से 2021 तक खेला था।

आईपीएल 2019 में जॉनी बेयरस्टो ने 10 मैचों में 445 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। बेयरस्टो का स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। बेयरस्टो ने आईपीएल में 39 मैचों में 35.86 के औसत और 142.65 के स्ट्राइक रेट से 1291 रन बनाए हैं।

More From Author

बांग्लादेशी घुसपैठियों को दबोचने और उन्हें वापस सीमा पार भेजने का काम तेजी से चल रहा, 38 और पकड़े गए

महापौर ने कहा है कि नगर निगम तुरंत पूरी योजना बना लें ताकि समय रहते जरूरी तैयारियों की समीक्षा की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.