भारतीय छात्रा मेघावेमुरी ने अपने साथी छात्रों को भी फिलिस्तीनियों के समर्थन में खड़े होने का किया आह्वान

वाशिंगटन 
अमेरिका की मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) में भारतीय छात्रा मेघा वेमुरी ने जिस तरह से फिलिस्तीन के समर्थन में मंच से भाषण दिया है, उसके बाद विवाद काफी तेज हो गया है। मेघा वेमुरी ने इजरायल पर मासूमों की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि यूनिवर्सिटी को इजरायल के साथ संबंध खत्म कर लेने चाहिए। वेमुरी ने अपने साथी छात्रों को भी फिलिस्तीनियों के समर्थन में खड़े होने का आह्वान किया।

फिलिस्तीनी समर्थकों की निशानी लाल रंग की किफिया पहने वेमुरी ने कहा, आप लोग दिखा दीजिए कि एमआईटी स्वतंत्र फिलिस्तीन चाहता है। यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के मौके पर भारी भीड़ जमा हुई थी। परिसर में उस समय छात्रों के अलावा उनके परिवार और फैकल्टी मेंबर भी उपस्थित थे।

बता दें कि अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में गाजा में इजरायली हमले को लेकर पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका प्रशासन ने कई छात्रों और छात्राओं पर कार्रवाई भी की है। वेमुरी ने अपनी स्पीच में कहा, किसी से छइपा नहीं है कि पूरे देश के शिक्षण संस्थान अनिश्चितता के माहौल में हैं। उन्होंने कहा कि एमआईटी के इजरायल के साथ रिसर्च लिंक शर्म की बात हैं और यह मानवता के खिलाफ है।

वेमुरी ने कहा,एमआईटी के रिसर्च लिंक केवल इजरायली सेना के साथ हैं। इसका मतलब इजरायल गाजा में जो नरसंहार कर रहा है उसका समर्थन यह स्कूल भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि एमआईटी की अंडरग्रैजुएट और ग्रैजुएट स्टूडेंट यूनियन ने इजरायल के साथ संबंध तोड़ने के समर्थन में वोट किया है। छात्रों को यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की तरफ से ही धमकी दी गई। इसके बाद भी वे दबे नहीं। वेमुरी ने कहा, गाजा में अब कोई भी विश्वविद्यालय नहीं है। इजरायल फिलिस्तीनियों को मिटा देना चाहता है। शर्म की बात है कि एमआईटी भी इसका हिस्सा है।

कौन हैं मेघा वेमुरी?
मेघा वेमुरी एमआईटी में 2025 की क्लास प्रेसिडेंट हैं। वेमुरी के भाषण के दौरान बहुत सारे छात्रों ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए। वहीं बहुत सारे छात्र शांत रहे। एमआईटी ने इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया है। मेघा वेमुरी भारतीय मूल की हैं। उनका जन्म अल्फारेटा जॉर्जिया में हुआ। हाल ही में उन्होंने कंप्यूटर साइंस, न्यूरोसाइंस और भाषा विज्ञान में डिग्री पूरी की है और वह ग्रैजुएटिंग क्लास की प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। वेमुरी मैकगवर्न इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्ट में काम कर चुकी हैं।

 

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं

आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से पीएम मोदी ने मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.